March 18, 2026

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा कोसाबाड़ी मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान


कोरबा 20 सितम्बर। आज भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सेवा कार्य करते हुए गजानंद साईं मंदिर बुधवारी स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के आसपास कूड़ा करकट घास पॉलिथीन आदि की सफाई कर स्वच्छता अभियान का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्योति वर्मा, मंजू सिंह मनोरमा शर्मा, सुमन सोनी,रमा मिरी,चंदन सिंह, राजेश सोनी, राजेश राठौर, रितेश कुमार साहू, दिनेश वैष्णव,पुनिराम राम साहू,चंदन मजूमदार, दिलीप दुबे एलक्ष्मीकांत जोशी के साथ मराठा समाज के अध्यक्ष व मंदिर के पुजारी भी शामिल रहे। श्री गजानन साई मन्दिर के सदस्यों ने भाजपा के द्वारा किये स्वच्छता अभियान की सराहना भी क्योकि शिवाजी महाराज के प्रतिमा के पास बहुत दिनों से साफ सफाई नही की गया था व निगम उदासीन है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word