February 25, 2026

विश्व स्तरीय डांस प्रतियोगित में अंशिका ने मारी बाजी

कोरबा 21 सितम्बर। ओडिशा के कटक में 28 वां विश्व स्तरीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में 12 राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में कोरबा से प्रतिभागी रही अंशिका अग्रवाल ने प्रथम स्थान बनाया। अंशिका की इस उपलब्धि पर परिजनों सहित शुभ चिंतकों ने हर्ष जताया है।

उल्लेखनीय है की अंशिका अग्रवाल शुरू से ही होनहार छात्रा रही है। डांस के अलावा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अंशिका ने अनेक पुरुस्कार जीते है। वंशिका वर्तमान में जैन पब्लिक स्कूल कक्षा 5 की छात्रा है व बरपाली निवासी विक्रम अग्रवाल की सुपुत्री है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word