March 17, 2026

हाथियों ने 20 किसानों की फसल कर दी चौपाट


कोरबा 26 सितम्बर। वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में घूम रहा 15 हाथियों का झुंड रविवार को फुलसर से कोरबी पहुंच गया। हाथियों ने 20 किसानों की धान और मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाया है। शाम को हाथी ग्राम ओड़़ार बहरा पहुंच गए थे। वन विभाग की टीम ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया।

पसान रेंज में 25 हाथियों का झुंड घूम रहा है। केंदई में पहले से ही 15 हाथी हैं। शनिवार रात हाथियों ने फुलसर और आसपास के गांवों में घुसकर मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाया। धान की फसल को हाथी रोज चौपट कर रहे हैं। ग्रामीण हाथियों को खदेडऩे के लिए सुबह मशाल लेकर खेत के आसपास जमा रहते हैं। वन विभाग की टीम अब ग्रामीणों को समझाइश भी दे रही है। अभी तक हाथी हमले की दो घटनाएं हो चुकी है। वन विभाग का कहना है कि फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा। डिप्टी रेंजर एमके साहू ने बताया कि हाथियों की निगरानी रखी जा रही है। किसी तरह की जनहानि ना हो इसका प्रयास किया जा रहा है। किस क्षेत्र में शाम होते ही लोग आवाजाही बंद कर देते हैं, जिनके मकान मिट्टी के हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word