March 18, 2026

ACCIDENT : आमने सामने की टक्कर में 3 की मौत..गाड़ी के उड़े परखच्चे

कोंडागांव। फरसगांव क्षेत्र में वन विभाग के सरकारी वाहन सूमो और कार सवारों की आमने-सामने टक्कर से तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस जानकारी के अनुसार वन विभाग की सूमो रायपुर से कोंडागांव जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक रज्जु पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

जानकारी के मुताबिक, केशकाल निवासी रज्जू पांडेय (45), संतोष पाटिल (38) और अनिल सिन्हा (40) तीनों दोस्त थे। अनिल केशकाल नगर पंचायत पार्षद भूपेश सिन्हा के बड़े भाई हैं। तीनों किसी नारायणपुर से अपनी कार में केशकाल लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे ग्राम मससुकोकोडा के पास सामने से आ रही वन विभाग की सूमो से टक्कर हो गई।

वन विभाग की सूमो रायपुर से कोंडागांव जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक रज्जु पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां से अनिल सिन्हा व संतोष पाटिल को रायपुर रेफर किया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन एक-दूसरे में बुरी तरह से फंस गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान चालक रज्जु पांडेय का शव जेसीबी की मदद से कार से बाहर निकालना पड़ा।

टक्कर के बाद एक-दूसरे में फंसे वाहन, 3 घंटे बाद निकाले जा सके

सूमो सवार वन विभाग के दोनों कर्मचारियों को फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन एक-दूसरे में बुरी तरह से फंस गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान चालक रज्जु पांडेय का शव जेसीबी की मदद से कार से बाहर निकालना पड़ा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word