March 17, 2026

शिक्षक दर्पण की तरह हमेशा समाज का मार्ग प्रशस्त करता है: अशोक शर्मा

कोरबा 17 अक्टूबर। शिक्षक दर्पण की भांति होता है और समाज का मार्ग प्रशस्त करता है। यही एक शिक्षक का सबसे बड़ा दायित्व है। राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में शिक्षक ही सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समस्त समाज की प्रगति शिक्षक के कंधों पर होती है। इस दायित्व को स्वीकार करते वक्त जीवन में यही मूल्य आत्मसात करें और अपने कर्तव्य का निर्वहन करें, तो एक विकसित राष्ट्र और आदर्श समाज बनाया जा सकता है।

यह बात शनिवार को कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के शिक्षा संकाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय समिति के सचिव अशोक शर्मा ने कही। बीएड प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्र.छात्राओं के लिए बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया था। इस अवसर के शर्मा ने भावी शिक्षकों को वर्तमान में प्रदान की जा रही शिक्षा का सार बताते हुए कहा कि उनके कंधों पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आने वाली है। इसलिए उसे अभी महसूस करें और आगामी समय में अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के साथ समाज के बच्चों को भी सही दिशा में अग्रसर करने खुद को कुशल बनाएं। शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ.अब्दुल सत्तार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाविद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य जसराज जैन, डॉ.आरसी पांडेय एवं प्रभारी प्राचार्य अजय मिश्रा उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word