March 17, 2026

युवा कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश सह प्रभारी का फूंका पुतला

कोरबा 05 नवंबर। शहर के सुभाष चौक पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन का युवा कांग्रेस ने पुतला फूंका। युकां के शहर अध्यक्ष राकेश पंकज ने बताया कि भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नवीन के छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति अनावरण व छत्तीसगढिय़ावाद के अपमान के विरोध में पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर युकां के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृजभूषण प्रसाद, जिला सचिव अजीत बर्मन, पूर्व प्रदेश सचिव सुनील निर्मलकर, जिला महासचिव विवेक श्रीवास, अंकित श्रीवास्तव, सुजित बर्मन, मनीष आदित्य, सचिव मधुर दास महंत, सुभाष बघेल, गिरधारी बरेठ, विजय जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word