बालको महिला मंडल के नेत्र शिविर में 100 से अधिक लोगों ने कराया परीक्षण

बालकोनगर। बालको महिला मंडल ने बालकोनगर के सेक्टर-1 स्थित प्रगति भवन में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. चंदा सेठिया एवं डॉ. तारीक ने अपनी सेवाएं दीं। बालकोनगर एवं आसपास के 100 से अधिक नागरिकों ने शिविर में परीक्षण कराया। इस अवसर पर बालको महिला मंडल की सचिव सिमरन कौर एवं मंडल की अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उत्कृष्ट आयोजन के लिए बालको महिला मंडल अध्यक्ष रंजना पति ने टीम की हौसला अफजाई की।

ranjan photo
Admin

Spread the word