कोसाबाड़ी मंडल ने दी भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि
![](https://korbapost.com/wp-content/uploads/2022/12/Sweta-Korba-advt.jpg)
![](https://korbapost.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-06-at-7.16.55-PM.jpeg)
कोरबा। संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा, कोसाबाड़ी मंडल व अनुसूचित जाति मोर्चा ने मंगलवार को संयुक्त रूप से घंटाघर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सरजू अजय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू सिंह, मंडल महामंत्री सुमन सोनी, मंत्री चंदन सिंह, रितेश कुमार साहू, राजेश सोनी, पुनीराम राम साहू, शिव चंदेल, पंकज देवांगन, दिनेश वैष्णव, भगवती अग्रवाल, अजय गौड़, निर्मला चक्रधारी, चंपालता गोस्वामी के साथ बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे, अनुसूचित जाति समाज के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नारे लगाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्मरण किया।
![](https://korbapost.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-05-at-6.21.30-PM-1-5-820x1024.jpeg)
![](https://korbapost.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-05-at-6.21.30-PM-3-819x1024.jpeg)