February 25, 2026

यातायात नियमों का पालन करने अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ

संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी ने दिलाई शपथ
कोरबा। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत् यातायात नियमों का पालन करने शुक्रवार को अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली। संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के उपायों का पालन करने की शपथ दिलाई। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखने तथा स्वयं, अपने परिजनों एवं आमजनों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। अधिकारी-कर्मचारियों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाने, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात नहीं करने, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता देने, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने के साथ ही सुरक्षा से संबंधित सभी बातों का ध्यान रखने की शपथ ली।

ranjan photo
Admin

Spread the word