February 25, 2026

मोर आवास मोर अधिकार पदयात्रा निकाली गई

हरदीबाजार। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के लिए को उनका आवास दिलाने के मकसद से पूरे प्रदेश में मोर आवास मोर अधिकार पदयात्रा निकाली गई। इसी कड़ी में हरदीबाजार मंडल के ग्राम चोढ़ा में माता रानी का आशीर्वाद लेकर पदयात्रा आरंभ किया गया। पदयात्रा ग्राम चोढ़ा से प्रारंभ होकर छिंदपानी, पुटा, उड़ता, नोनबिर्रा में समापन हुआ।
पदयात्रा में मुख्य रूप भाजपा किसान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिलाध्यक्ष कोरबा किसान मोर्चा भाजपा चुलेश्वर राठौर, हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष हरीश थरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बांकीमोंगरा भागवत विश्कर्मा, कार्यक्रम प्रभारी उत्तम पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरदीबाजार नरोत्तम सिंह राजपूत, राजेश राठौर, नंदलाल पटेल, चंदर मरकाम, कार्तिक राम सरुते, शत्रुघन कार्प, बुधवार नेताम, कृष्णा पटेल, संतोष पटेल, रामभाऊ पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा विकास सोनी, राजू हरीश नायक, जिला भाजपा आईटी सेल से निराकार नाहक, बलराम दास वैष्णव, छोटे लाल कश्यप, सुकवारा बाई, अनिता देवी, सुनीता देवी समेत मंडल के कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word