February 25, 2026

पुण्यतिथि पर पार्षद पति ने गरीबों को बांटे कंबल

दीपका। पार्षद आशा देवी पंडित की माता की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष रामकुमार पंडित ने संयुक्त रूप से गरीबों को कंबल प्रदान किया। साथ ही इस अवसर पर उन्हें भोजन भी कराया गया। इस संबंध में बताया गया कि लगभग पचास गरीबों को भाजपा नेता व पार्षद ने कंबल बांटे। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक दुबे समेत अनेक लोग उपस्थित थे। कंबल वितरण नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 9 सहित बेल्टिकरी बसाहट ग्राम पंचायत में किया गया। उन्होंने बताया कि नए वर्ष के अवसर पर गरीबों, बेघरों और असहायों को कंबल वितरण कर उन्हें भोजन कराया जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word