March 17, 2026

निधन : स्वरूपा उपाध्याय

कोरबा । पंडित रविशंकर शुक्ल नगर एलआईजी-68 निवासी ठेकेदार स्व. प्रबोध चंद्र उपाध्याय की पत्नी स्वरूपा उपाध्याय (54) का आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गईं। उनका स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। स्व. स्वरूपा उपाध्याय इंडसइंड बैंक के डिप्टी मैनेजर अन्नोमोय उपाध्याय की माता व त्वरित निदान के क्लस्टर मैनेजर अमित बनर्जी की बहन थीं। शोकाकुल परिवार के आयुष उपाध्याय, आतिश व अभिषेक बनर्जी ने बताया कि श्राद्ध कार्यक्रम 20/12/2022 मंगलवार को सुबह से निवास स्थान पर होगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word