March 17, 2026

जिपं सदस्य प्रेमचंद ने किया सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

कोरबा (हरदीबाजार)। जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल ने ग्राम पंचायत उतरदा के बरपारा में 5 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया। मार्ग के बन जाने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। भूमिपूजन के अवसर पर प्रमुख रूप से उतरदा के सरपंच ओंकार सिंह नेटी, जय प्रसाद पटेल, विशुन पोर्ते, नंदलाल पटेल आदि उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word