July 4, 2024

नगर में 27.48 लाख रुपये नलजल की राशि उपभोक्ताओं पर बकाया : करूणाकर

0 राशि वसूलने चलाया जा रहा अभियान
कोरबा (छुरीकला)। नगर पंचायत छुरीकला में नलजल आपूर्ति की बकाया राशि वसूली को लेकर नवपदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी वी.जे. करूणाकर देव की ओर से एक अभियान चलाकर कड़ाई के साथ वसूली की जा रही है। अभी तक लगभग 6 लाख की वसूली की जा चुकी है।
नगर में नगरवासियों के घरों तक पंचायत से नल जल आपूर्ति किया जा रहा, परंतु उपभोक्ता नल जल आपूर्ति की राशि महीनों-सालों से जमा नहीं किए हैं। इसके कारण 27 लाख 48 हजार रुपये उपभोक्ताओं से लेना बकाया है। इसकी वसूली को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी की ओर से नगर में अभियान चलाया जा रहा है। इस सबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी करूणाकर ने बताया कि नगर में सामान्य नल जल कनेक्शन के 573 और शासन की भागीरथी नल जल योजना के 275 उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं से कुल 27 लाख 48 हजार रुपये से वसूली किया जाना है। इनमें से अधिकतर उपभोक्ता ने सालों से नलजल राशि जमा नहीं किया है। नलजल की राशि समय पर जमा नहीं किये जाने से नलजल मरम्मत कार्य मे दिक्कतें आ रही है। कुछ उपभोक्ता के घरों में पानी आपूर्ति नहीं होने से राशि जमा नहीं कर रहे हैं। नलजल आपूर्ति राशि वसूली को लेकर पंचायत स्तर पर एक अभियान चलाया जा रहे है। अभियान के दौरान जिन उपभोक्ताओं के हजारों रुपये बकाया है, समयावधि पर राशि जमा नहीं करने पर उन सभी के नल कनेक्शन काट दिये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नलकर वसूली के दौरान अप्रैल से नवंबर तक लगभग 3 तीन लाख 22 हजार की वसूली की गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके अलावा समेकित कर और संपत्ति कर वसूली पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Spread the word