March 17, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बनवारीलाल अग्रवाल के पुत्र का निधन

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल अग्रवाल के युवा पुत्र अभिषेक अग्रवाल (सोनू) का बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में दुखद निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे दुरपा रोड स्थित निवास से मोतीसागरपारा के लिए निकलेगी।
35 वर्षीय अभिषेक अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उपचार के लिए कोरबा के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां से हालत में सुधार ना होने पर उन्हें अपोलो बिलासपुर ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिषेक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, माता-पिता सहित भरापूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। अभिषेक के निधन की खबर मिलते ही उनके परिजनों, शुभचिंतकों भाजपा नेताओं सहित पूरे नगर में शोक की लहर छा गयी।

ranjan photo
Admin

Spread the word