February 24, 2026

देवी काली की नगरी कोलकाता में दिखा ईशिता के नृत्य का जलवा

0 भारत संस्कृति उत्सव 2022 कोलकाता में जीता प्रथम पुरुस्कार
कोरबा। वर्ष 2022 के जाते जाते नन्ही नृत्यांगना ईशिता ने अपनी कला से कोरबावासियों को एक बार फिर मुस्कुराने का मौका दिया। 23 से 30 दिसंबर तक आईसीसीआर आडिटोरियम कोलकाता वेस्ट बंगाल में देश के प्रतिष्ठित संस्था हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी कोलकाता एवं भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में भारत संस्कृति उत्सव 2022 (15वीं ग्लोबल कॉम्पटिशन एंड 33वीं इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ आर्ट एंड कल्चर) का आयोजन किया गया। एक सप्ताह तक चले इस उत्सव में नृत्य के साथ-साथ शास्त्रीय गायन, तबला वादन, भजन गायन आदि विधाओं की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कत्थक नृत्य बाल कृष्ण वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ईशिता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को गौरान्वित किया है। इसके पूर्व भी ईशिता कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। बीते दिनों इस नन्ही सी बालिका ने 10वीं कल्चरल ओलंपियाड ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट दुबई यूएई में भाग लेते हुए प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल) प्राप्त कर विदेशी धरती पर भी जिले का नाम रोशन कर चुकी है। वहीं आगामी 4 से 8 जनवरी 2023 को मलेशिया में आयोजित होने वाली देश राग उत्सव सह प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। विदित हो कि ईशिता केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी क्रमांक 2 कोरबा में कक्षा 4थी में अध्ययनरत है तथा पिछले 4 वर्ष से नृत्य की तालीम नृत्य गुरु एवं ख्याति प्राप्त तबला वादक मोरध्वज वैष्णव से ले रही है। इशिता की उपलब्धियों से इनके गुरु एवं विद्यालय की प्राचार्य एम. शारदा राव, संगीत शिक्षक ए. देवांगन सहित सभी शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

ranjan photo
Admin

Spread the word