February 25, 2026

अखिल भारतीय पावर कंपनीज क्रिकेट के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन

0 ट्रायल के बाद अंतिम 16 खिलाड़ी होंगे टीम में शामिल
कोरबा। अखिल भारतीय अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के 30 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। हाल ही में एबीवीटीपीएस मड़वा में आयोजित पावर कंपनी अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर इन 30 खिलाड़ियों के नाम तय किए गए हैं। पावर कंपनी की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने इन नामों का चयन किया है।
चयनित खिलाड़ियों में मड़वा से दिनेश मेश्राम, चंद्रशेखर पटेल, सीएस देवांगन, रायपुर रीजन से गौरव डोंगरे, नितिन सैम्युलस, युहान नाइक, लवनीत सिन्हा, आनंद वर्मा, बिम्बिसार नार्गाजुन, ओमकार वर्मा, यशवंत, दिलीप यादव, बिलासपुर क्षेत्र से अर्जुन साहू, दिनेश चंद्रा, विकास शर्मा, राहुल कश्यप, सुधाकर, कोरबा पश्चिम से देवेंंद्र वर्मा, पवन शर्मा, विजीत सोनी, शशांक कर्महे, कोरबा पूर्व से विजय डहरिया, सुधेश्वर, नाइजिल रोड्रिक्स, राजनांदगांव से कोमल साहू, वीरेंद्र, रायपुर सेंट्रल से महेश ठाकुर, रोहित वर्मा, विश्वास अंबिकापुर से मनीष खत्री शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की स्क्रीनिंग आगामी दिनों में की जाएगी और अंतिम 16 खिलाड़ियों का चयन इनमें से किया जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word