February 25, 2026

इंदिरा और राजीव की प्रतिमा अनावरण की मांग

कोरबा। कटघोरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्वयक श्याम नारायण सोनी ने बताया कि कोरबा के मध्य में स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में स्थापित स्व. इंदिरा गांधी एवं स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा को 4 साल हो गए हैं, जो धूल मय होकर अनावरण के लिए प्रतीक्षारत हैं। इसका जिलेवासियों को बेसब्री से इंतजार है।
श्याम नारायण सोनी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रतिमाओं का आपके करकमलों से अनावरण होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द ही विशालकाय मूर्तियों का अनावरण होगा। प्रतिनिधिमंडल में अभय तिवारी राष्ट्रीय संयोजक युवा कांग्रेस, सज्जाद आलम प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, अंकित तिवारी जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, दीपक वर्मा जिलाध्यक्ष एनएसयूआई, मनमोहन राठौर जिलाध्यक्ष एनएसयूआई ग्रामीण, पंकज सोनी प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी कांग्रेस, नितिन चौरसिया पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, जितेंद्र साहू, अंजनी साहू, दीपक दास, नरेंद्र यादव, शिवा केसरवानी, कमल चंद्रा, शिव यादव उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word