हनुमान मंदिर में किया गया खीर पूड़ी का वितरण

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार व हनुमान भक्तों ने संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराईसिंगार में शुक्रवार को खीर पूड़ी, बूंदी प्रसाद का वितरण किया। गौरतलब हो कि हनुमान मंदिर में समिति की ओर से प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा व आरती किया जाता है। साथ ही प्रत्येक मंगलवार को विशेष पूजा एवं आरती किया जाता है। इस मंदिर में समिति ने सुंदरकांड का पाठ करते हुए लगातार 287वां सप्ताह पूरा किया है। इस अवसर पर मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, विनय चंद्राकर, नवनीत गुप्ता, पंकज ध्रुवा, बजरंग यादव, लोकेश्वर कंवर, राजू गुप्ता, सुरेन्द्र राठौर, बंटी राठौर, सुर्या यादव, रमेश लल्लू राठौर, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय, नरेंद्र अहीर, संजय राठौर, प्रांकुर गुप्ता, देवेश शर्मा, दुर्गेश डिक्सेना, नित्या राठौर, वैभव, नव्या, अनुराग धुर्वा के अलावा प्रमुख रूप से श्यामू जायसवाल, ब्रम्हानंद राठौर, पूनम अहीर, छोटेलाल पटेल, किशोर यादव एवं अन्य समिति के सदस्य, श्रद्धालु व मित्र उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word