February 26, 2026

पूर्व विधायक श्यामलाल को जिला कांग्रेस किसान अध्यक्ष का जिम्मा

0 राजीव युवा मितान क्लब की सचिव मोना राठिया ने बांटी मिठाई

कोरबा। जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर को कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस किसान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनको इस पद पर जिम्मेदारी सौंपे जाने से समर्थक कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए राजीव युवा मितान क्लब की सचिव मोना राठिया ने विधायक की तरफ से मिठाई का वितरण किया।
ग्राम पंचायत दोंदरो एवं बेला में मिठाई का वितरण कुमारी पटेल, मोना राठिया, यशोदा साहू, निलेश साहू, जागेश्वरी साहू, मानकी कंवर, नीतु मनहर ने किया। गांव के पारा-मोहल्ला में जाकर समूह की महिलाओं को मिठाई बांटा गया। आने वाले समय में कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श कर आगामी विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को विजय दिलाने का आह्वान किया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार की ओर से क्रियान्वित कराई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई व अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई। इस दौरान ग्राम के महिला समूह के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे और किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्यामलाल कंवर के प्रति आभार जताया।

ranjan photo
Admin

Spread the word