February 26, 2026

जोरहाडबरी, हरदीपारा व कोरबी में चला हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
कटघोरा विधानसभा के विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण पुरुषोत्तम कंवर के नेतृत्व में एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के मार्गदर्शन में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान मंगलवार 21 फरवरी को जोरहाडबरी, हरदीपारा, कोरबी में किया गया। अभियान के दौरान लोगों को कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि भईयाराम यादव, जिला महामंत्री सैय्यद कालम, जिला संयुक्त महामंत्री चंद्रहास राठौर ब्लॉक महामंत्री कौशल श्रीवास, शत्रुहन यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास सिंह, जिला सचिव श्रवण कश्यप, कमल मुकेश बर्मन, आकिब खान, शुभम शुक्ला, ऋषिकेश चौहान, इसाक खान, लक्की राठौर, निक्कू राठौर, आकिब, मुकेश यादव, अनिल पोर्ते, जयप्रकाश ओगरे, वीरु कुमार, अभिषेक, समीर, संतोष रात्रे आदि उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word