February 26, 2026

बाल सदन विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कर्मचारी शिक्षण समिति इंटक बालको की ओर से संचालित बाल सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इंटक के महामंत्री होने के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों के स्वागत उपरांत 12वीं के वरिष्ठ विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन समिति ने पेन भेट कर आशीर्वचनों से उद्बोधन दिया गया। कक्षा 11वी के विद्यार्थियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नाटक तथा मनोरंजक नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। 12वीं के विद्यार्थियों के लिए खेल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कुछ वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय में बीते दिनों के अनुभव साझा किये। इस अवसर पर इंटक के सचिव रमेश जांगीड़, सदस्य केवीएस राव, आरके नामदेव, राकेश चंद्रा तथा विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word