राताखार एनीकट में मिली युवती की लाश

कोरबा। राताखार एनीकट में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौका स्थल पर पहुंच विवेचना शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह लोगों ने राताखार सर्वेश्वर एनीकट में एक युवती की लाश देखी। मृतका की पहचान खपराभट्ठा निवासी चांदनी चौरसिया के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह शादी में शामिल होने के नाम से रविवार की सुबह 10 बजे घर से निकली थी। शाम को जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी सहेलियों से पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। रातभर परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। सुबह उसका शव बरामद किया गया। बहरहाल मामला आत्महत्या का है या फिर कुछ और इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

ranjan photo
Admin

Spread the word