वार्ड 39 में चलाया गया स्वच्छता अभियान, पार्षद लोकेश ने बांटे घर-घर डस्टबिन

कोरबा। वार्ड क्रमांक 39 में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत कैलाशनगर में नि:शुल्क डस्टबिन वितरण का कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड पार्षद लोकेश चौहान ने किया। घर-घर जा कर लोगों को नि:शुल्क डस्टबिन का वितरण किया गया। पार्षद लोकेश ने बताया कि डस्टबिन सभी के घरों में वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश जायसवाल, महिला मोर्चा की महामंत्री महेश्वरी गोस्वामी, नगर निगम के स्वच्छता अधिकारी कुंजी लाल, चेनिया, वार्ड संयोजक रविन्द्र यादव उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word