चैम्पियनशिप में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन

0 कलेक्टर से की मुलाकात, 12 जून तक ओडिशा में होगा आयोजन
कोरबा। खेलो इंडिया रूरल गेम्स हॉकी नेशनल चैम्पियनशिप का आयोजन भुवनेश्वर उड़ीसा में 9 से 12 जून तक आयोजित होने जा रहा है। इस चैम्पियनशिप में कोरबा जिले के 3 खिलाड़ी प्रभात सिंह, चांदनी ध्रुव, चित्रलेखा कंवर भी प्रतिभागी हैं। इन प्रतिभागी खिलाडिय़ों ने जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में कलेक्टर संजीव कुमार झा से मुलाकात किया। कलेक्टर ने इन खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं विजयी होने की कामना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ के संरक्षक वायएम कुरैशी, सचिव तारिक कुरैशी, उपाध्यक्ष दीनू पटेल, जिला खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी केआर टंडन, हॉकी संघ के कोच गोपाल दास व संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word