भाजपा ने ग्राम सिरकी कला में गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

0 महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत
कोरबा (पाली)।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का बेमिसाल 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा सुशासन गरीब कल्याण कार्यक्रम कर रही है। इसके तहत पाली-तानाखार विधानसभा के घरीपखना शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 164 सिरकी कला में महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के तहत भाजपा के पदाधिकारियों ने गांव के घर-घर पहुंच कर ग्रामीणों को केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पम्पलेट का भी वितरण किया। साथ ही प्रदेश सरकार की नाकामी से भी ग्रामीणों को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री व मंडल प्रभारी अजय जायसवाल, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री किरण मरकाम, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन जायसवाल, मंडल महामंत्री रामकुमार यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज डिक्सेना, शक्ति केंद्र प्रभारी मनराखन दीवान, मंडल उपाध्यक्ष शिवशंकर उइके, मंडल उपाध्यक्ष रुखमन पटेल, सोनू पांडे, करण कैवर्त्य, सुशील दास सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word