March 17, 2026

गुरु पूर्णिमा पर किया पौधारोपण, विप्र छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान

कोरबा। परशुराम सेना ने सर्व ब्राह्मण समाज के सहयोग से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वृक्षारोपण कर सामाजिक गुरु परशुराम को समर्पित करते हुए पर्यावरणीय संरक्षण का संकल्प लिया।
परशुराम सेना ने सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम ब्रह्म वाटिका में आयोजित किया, महिला विप्र इकाई के सदस्यों के साथ फलदार वृक्ष लगाए। कार्यक्रम में पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन करने का संकल्प लिया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के सचिव संजय तिवारी ने बारिश के मौसम में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। साथ ही कक्षा 12वीं में शामिल प्रतिभावान ब्राह्मण छात्र-छात्राओं का सम्मान करने और 10वी के बाद की शिक्षा हेतु आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के आगे की पढ़ाई हेतु योजना बनाई। इसकी जिम्मेदारी परशुराम सेना को दी गई। इस अवसर पर विप्र छात्रा कुमारी एकता शर्मा को कक्षा 12वीं में 96 प्रतिशत अंक लाने और नीट में 99.23 सीजीपीए के साथ एमबीबीएस में सफलता पर विप्र समाज ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में परशुराम सेना के अध्यक्ष डॉ. नंद कुमार  त्रिपाठी, सचिव रवीन्द्र दुबे, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण शर्मा, राजेश  दुबे, कामेश्वर धर दीवान, अजय  पांडे, बृजेश शर्मा, प्रभात शर्मा, माधुरी  त्रिपाठी, मधु पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word