एसबीआई कुसमुंडा शाखा में चोरी का असफल प्रयास

0 पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना
कोरबा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कुसमुंडा शाखा में बीती रात चोरी की नीयत से चोरों ने सेंधमारी कर पीछे के दीवाल को होल कर दिया। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी के सजग होने से चोर चोरी करने से पहले ही फरार हो गए।
कुसमुंडा थाना अंतर्गत शापिंग सेंटर में संचालित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में यह घटना सामने आई है। चोरी की नीयत से सेंधमारी करते पीछे के दीवाल को होल कर दिया। चोरों ने अंदर घुसकर लॉकर को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, इसी दरम्यान पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी सायरन बजाते निकली। सायरन की आवाज सुनकर चोर मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में कुसमुंडा पुलिस ने बताया कि बीती रात स्टेट बैंक में सेंधमारी की सूचना मिली है। पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी एक्टिव होने से बैंक से चोरी करने में चोर असफल रहे। बैंक के पिछले हिस्से के दीवार टूटने से चोरों का सुराग नहीं मिला है। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।

ranjan photo
Admin

Spread the word