March 18, 2026

छग वावीनम मार्शल आर्ट में अव्वल रहे जतिन को शास्त्री विद्यालय ने किया सम्मानित

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
छत्तीसगढ़ वावीनम मार्शल आर्ट एसोसिएशन की ओर से 16 बैडमिंटन हॉल खेल परिसर सरकंडा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट वावीनम चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ से कोरबा जिला हरदीबाजार निवासी जतिन कुमार उपाध्याय ने चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। जतिन शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदीबाजार में कक्षा बारहवीं का छात्र है। बुधवार को संस्था के उपाध्यक्ष दयाराम कंवर व प्राचार्य पद्मिनी रात्रे ने डायरी व पेन देकर जतिन को सम्मानित किया। साथ ही आने वाले भविष्य में खेल के साथ-साथ पढ़ाई में प्रगति करने का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विजय साहू, चुमनलाल कुर्रे, मनोज कर्ष, ज्योति श्रीवास, आशा पटेल, गजानंद यादव, महेश्वरी कंवर, लक्षन बाई सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word