नोनदरहा में नवयुवक मतदाताओं का किया गया अभिनंदन

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा नव मतदाता जन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोनदरहा ग्राम में नव युवक मतदाताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान में रामपुर विधानसभा प्रभारी प्रीति स्वर्णकार, करतला मंडल प्रभारी नीरज मिश्रा, करतला मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति, करतला मंडल महामंत्री पवन मैत्री, करतला मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र राठिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमल राठिया, धनेश यादव एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word