March 17, 2026

मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल ने किया भागवताचार्य पंडित भूष्ण कृष्ण शास्त्री व ज्योतिर्यज्ञाचार्य पंडित सत्यम भारद्वाज का सम्मान

0 कपट रहित प्रेम से मिलते हैं परमात्मा : पंडित शास्त्री
कोरबा।
मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल एवं मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में परशुराम भवन दुरपा रोड कोरबा में आयोजित श्रीमद् भागवत गंगा प्रवाह कथा के षष्ठम दिवस में व्यासपीठ से पंडित भूषण कृष्ण शास्त्री ने कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग की कथा का विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि वास्तव में प्रत्येक व्यक्ति में परमात्मा का अंश है, इसलिए व्यक्ति के अंदर अपार बल होता है। अगर व्यक्ति के भीतर किसी बात की कमी रहती है तो वह होती है उसकी इच्छाशक्ति और कपट रहित प्रेम की। अगर व्यक्ति की इच्छाशक्ति दृढ़ और कपट रहित प्रेम हो तो न केवल व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है, अपितु उसे परमात्मा भी अवश्य प्राप्त होते हैं। जिस तरह रुक्मणी की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं कपट रहित प्रेम से उन्हें पति रूप में परमात्मा की प्राप्ति हुई। इस दौरान मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल की पदाधिकारी अध्यक्षा प्रतिभा शर्मा, सचिव अंशु शर्मा, कोषाध्यक्ष मंजू शर्मा, उपाध्यक्ष उमा भात्रा, सहसचिव पूनम शर्मा ने भागवताचार्य पंडित भूषण कृष्ण शास्त्री का व्यासपीठ से अपनी संगीतमयी, सुमधुर वाणी से भावविभोर कर देने वाली श्रीमद् भागवत गंगा प्रवाह कथा का रसपान कराने के लिये एवं ज्योतिर्यज्ञाचार्य पंडित सत्यम भारद्वाज का इस अधिक श्रावण मास के पवित्र महीने में प्रतिदिन गणपति पूजन एवं रुद्राभिषेक कराने हेतु शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल एवं मारवाड़ी ब्राह्मण विकास के पदाधिकारी सदस्य एवं बड़ी संख्या में अंचलवासी कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word