March 17, 2026

गोकुलधाम कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

कोरबा। शहर के गोकुलधाम कॉलोनी की महिलाओं ने सावन उत्सव मनाया। सामूहिक एकता और आपसी के रिश्तों को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित उत्सव में कॉलोनी की महिलाओं ने खासी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।
आयोजन में महिलाएं हरियली से ओतप्रोत हरी साड़ियों में शामिल हुईं। मेहंदी, चूड़ी व अन्य श्रृंगार में एकरूपता देखी गई। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। खासकर झूला कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई। दोपहर से शाम तक चले कार्यक्रम में महिलाओं ने विविध प्रस्तुति देकर आयोजन के माहौल को उल्लासित किया। इस अवसर महिलाओं ने आने वाले त्योहार जन्माष्टमी, तीज, नवरात्र आदि को मिलजुलकर मनाने का निर्णय लिया।

ranjan photo
Admin

Spread the word