October 4, 2024

जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल कबड्डी में वार्ड 11 की महिलाएं रहीं विजेता

कोरबा। जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के अंतर्गत कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला कबड्डी में वार्ड नंबर 3 एवं 11 के प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इसमें वार्ड 11 की महिलाएं विजयी हुई। वहीं खो-खो बालक वर्ग में वार्ड नंबर 3 को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। विजेता खिलाड़ियों को वार्ड पार्षद दिनेश सोनी व वार्ड अध्यक्ष मनोज यादव ने बधाई देते हुए और अगले राउंड के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आयोजन में राजीव मितान के अध्यक्ष व सदस्य सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Spread the word