पार्षद कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, शाहिद कुजूर ने किया ध्वजारोहण

-अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
आदर्श नगर कुसमुंडा के वार्ड क्रामक 61 के पार्षद शाहिद कुजूर ने अपने कार्यालय में स्वतंत्र महिला मंडल और आमजन के साथ मिल कर ध्वजारोहण किया।

भारत माता और वीर शहीदों के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़ कर फूल माला अर्पित किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पार्षद शाहिद ने कहा कि देश के सिपाही फौजी भाई सरहद पर हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं उन्हें नमन है। वहीं स्वतंत्र महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू निराला ने भी देश के उन जवानों को जिन्होंने हमारे देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी उन्हें नमन और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर स्वतंत्र महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं। इसी कड़ी में कुसमुंडा गौ सेवा समिति ने भारत माता की मूर्ति की पूजा कर छट घट में तिरंगा लहराया। वहीं कुसमुंडा इंदिरा स्टेडियम में भी कुसमुंडा के युवाओं ने तिरंगे का सम्मान किया। ये युवा क्षेत्र के पार्षद शाहिद कुजूर के साथ मिलकर काम करते हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word