शिवाजी नगर महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव

कोरबा। शिवाजी नगर महिला मंडल ने कॉलोनी के मध्य स्थित मंदिर परिसर में स्वतंत्रता दिवस के दिन सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया। इसमें कॉलोनी से हर वर्ग की महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने अलग-अलग फिल्मी गीतों में मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे से आरंभ हुआ यह आयोजन रात्रि 8 बजे तक बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ चलते रहा। नृत्य एवं खेलों के आयोजन पश्चात दो महिलाओं का चयन सावन क्वीन के लिए किया गया। रीतू साहू एवं ज्योति चयनित हुई। सभी सदस्यों को उपहार भी प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडल की सभी सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई।

ranjan photo
Admin

Spread the word