April 11, 2026

भाजयुमो जिला मंत्री पंकज धुरवा के निवास पहुंचे सांसद विजय बघेल, किया गया स्वागत

कोरबा। भाजयुमो जिला मंत्री पंकज धुरवा के नेतृत्व में दुर्ग लोकसभा के सांसद व पाटन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी छत्तीसगढ़ियों की मन की बात घोषणा पत्र के प्रदेश संयोजक विजय बघेल का भव्य स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार तुलसी कुंज में घोषणा पत्र सुझाव छत्तीसगढ़ियों की मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे दुर्ग सांसद पाटन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी चुनाव घोषणा पत्र के प्रदेश संयोजक विजय बघेल भाजयुमो जिला मंत्री पंकज धुरवा के निवास पहुंचे। परिवारजनों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस अवसर पर साथ में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी नरेश टंडन, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश थारवानी, भाजयुमो जिला महामंत्री अनुप यादव, आईटी सेल कटघोरा विधानसभा प्रभारी बजरंग यादव, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष विनय चंद्राकर, भाजयुमो मंडल महामंत्री नरेंद्र अहीर, भाजयुमो मंडल महामंत्री अमरनाथ कौशिक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर यादव, भाजयुमो नेता धनंजय धुरवा, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश यादव, हितेश अग्रवाल, रमेश राठौर, कमल किशोर कौशिक, संदीप राठौर, आशुतोष बंजारे, दीपक पांडे, छोटू मरकाम, निखिल डहरिया एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word