कलश यात्रा के साथ बांकी में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह शुरू

कोरबा (बांकीमोंगरा)। रविवार से बांकीमोंगरा की पावन धरा पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन शुरू हुआ। कथा शुभारंभ के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं और युवतियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

यात्रा के दौरान कर्मा नर्तक दल आगे चल रही थी, वहीं रथ में कथा वाचक हनुमान दास महाराज सवार थे, जो श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करायेंगे। मोहनपुरिया कुंच्छल परिवार ने पितृमोक्षार्थ हेतु यह आयोजन किया है, जिसमें सैकड़ो के संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। अगले एक हप्ते तक कथा वाचन से बांकीमोंगरा में भक्तिभाव का माहौल बना रहेगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word