March 18, 2026

तेज हवा से निगम कॉलोनी में गिरा पेड़ा, आधा दर्जन विद्युत खंभे टूटे, बिजली आपूर्ति बाधित

कोरबा। जिले में मंगलवार को दोपहर में खंड वर्षा के साथ तेज हवा ने निहारिका क्षेत्र में कई जगह तबाही मचाई। तेज हवा के चलते साइन बोर्ड हवा में उड़ गए, वहीं सबसे अधिक नुकसान विद्युत विभाग को हुआ। निगम कॉलोनी में शिव मंदिर से लगे एक विशाल पेड़ के गिरने से करीब आधा दर्जन विद्युत खंभे टूट गए साथ ही तारों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे कॉलोनी क्षेत्र में विद्युत सप्लाई ठप हो गई। बारिश और तेज हवा से हुए नुकसान को लेकर विद्युत विभाग अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ इसे सुधारने में लगा हुआ है। दोपहर में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से लोगों को राहत मिली।

ranjan photo
Admin

Spread the word