October 6, 2024

प्रेरणा महिला मंडल ने 61 गरीब बच्चों को दिए जूते-मोजे

कोरबा। महिलाओं में मातृत्व का भाव सूरज की लालिमा की भांति अक्षुण रहता है। इसी मातृत्व भाव को परिलाक्षित करती कुसमुंडा क्षेत्र की समाजसेवी प्रेरणा महिला मंडल ने सोमवार को गेवरा बस्ती स्थित स्कूल के लगभग 61 गरीब बच्चों को नए जूते और मोजे बांटे।
प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा उमा सोनी ने बताया कि प्रेरणा महिला मंडल बीते लगभग 4 वर्ष से जनकल्याण एवं समाज सेवी कार्य करती चली आ रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए प्रेरणा महिला मंडल ने प्राथमिक शाला स्कूल गेवरा बस्ती में नए जूते मोजे का सेट सभी बच्चों को वितरित किया। साथ ही साथ सभी बच्चों के लिए खाने की व्यवस्था की गई और उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शाला गेवरा बस्ती की प्रधान पाठक ईश्वरी तिवारी ने प्रेरणा महिला मंडल से स्कूली बच्चों द्वारा खाली पैर स्कूल आने की बात बताई थी, जिस पर प्रेरणा महिला मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों ने सहयोग राशि जुटाकर नए जूते मोजे की व्यवस्था की और उनका वितरण किया। अध्यक्षता उमा सोनी ने बताया कि जूते मोजे और खाने पीने की व्यवस्था उनकी सभी सदस्यों ने सहयोग राशि देकर की है। इस दौरान प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा उमा सोनी, सचिव तुलेश्वरी साहू, कोषाध्यक्ष मंजू यादव, रूबी गुप्ता ,दुर्गा सिंग, स्वेता प्रमाणिक, मनजीत कौर, लक्षण कर्ष, संगीता, बबली दिनकर, परमजीत कौर, रेखा शुक्ला, राधिका, निर्मला मंटोरा, मालती, अनीता, लीला, ज्योति सिंग, कविता, लिशा, लक्ष्मी बागा सत्यरूपा, हेमा, दुर्गा राजपूत, कुसुम, सुमित्रा,नीतू, सकुंतला, पदमिनी, सविता कमलेश, निभा, सरोजिनी, सीमा, बिंदु, मोना चंद्र, हेरनचंद्रा, मंजु सोनी, संध्या, सीमा, नीतू, रानी, रजक, सुमन, मीनू भारती, फिर बाई, लक्ष्मी साहू, सुमन अग्रवाल, अंजू चंद्रा, सीमा चंद्रा उपस्थित रहीं। प्रेरणा महिला मंडल की सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ कहा कि वे आगे भी ऐसे ही जन कल्याणकारी कार्य करती रहेंगी और हर जरूरतमंद तक मदद पंहुचाने संकल्पित हैं। सभी ने कार्यक्रम में गायत्री साहू को भी विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने भी सहयोग राशि हेतु योगदान दिया है।

Spread the word