October 5, 2024

महिलाओं का हक दिलाने का कार्य हुआ

कोरबा। शहर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। वार्डों में बैठक और विचार मंथन का दौर चल रहा है मतदाताओं को कांग्रेस की रीति नीति और आगामी योजनाओं के बारे में जोन प्रभारी द्वारा विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने कोरबा के विभिन्न वार्डों में बैठक लेकर बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों का कर्जा माफ किया। महिला स्व-सहायता समूहों को धोखाधड़ी से बचाने सख्त नियम बनाये गये हंै। प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का 12.77 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया गया है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की जांच के लिए हर थाना में अलग से महिला सेल की स्थापना की गई। इससे महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी आई हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Spread the word