April 12, 2026

गेवरा के कामगारों को मिलेगा चांदी का सिक्का

कोरबा। एसईसीएल की मेगा परियोजना गेवरा के कामगारों को प्रबंधन ने इंसेंटिव के रूप में पांच तोला चांदी का सिक्का देने का फैसला लिया है। नवरात्र के पहले दिन 15 और दूसरे दिन 16 अक्टूबर को चांदी का सिक्का महाप्रबंधक कार्यालय गेवरा परियोजना में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक वितरित किया जाना है। इस खबर से कर्मचारी व उनके परिवार अभी से खुश हैं। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रबंधन इस बार वित्तीय वर्ष 2022-23 का इंसेंटिव 80 लाख रुपये बांटेगा। खास बात यह है कि इस बार नकद की बजाय चांदी का सिक्का दिया जाएगा। गेवरा परियोजना के 2100 कामगारों में से 1780 कामगार पात्र बताए गए हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word