भागवताचार्य रमाकांत ने ब्रह्मचारिणी देवी कथा व महाभारत वर्णन का कराया रसपान

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं दुर्गा पूजा उत्सव कॉलेज चौक हरदीबाजार में 15 अक्टूबर से भव्य कलश यात्रा से आरंभ होकर 24 अक्टूबर को पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं प्रसाद वितरण से समापन होगा। पूजन सुबह 8.30 से 10.30 तक एवं कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से सांय 7 बजे तक हो रहा है।

कथा व्यासपीठ राष्ट्रीय भागवताचार्य रमाकांत महाराज कथा का श्रवण करा रहे हैं। कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को ब्रह्मचारिणी देवी की कथा एवं महाभारत वर्णन का रसपान कराया। वहीं दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए क्षेत्र व आसपास के सभी नागरिकों से कथा श्रवण करने व भोग भंडारे में शामिल होने का आग्रह किया है। रोजाना खीर पूड़ी खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

ranjan photo
Admin

Spread the word