पांच दिवसीय गरबा नाईट्स सम्पन्न

कोरबा। नवरात्रि का पर्व शुरु होते ही हर जगह डांडिया का आयोजन किया जा रहा हैं। जहाँ शारदा विहार में स्थित आनंदम अपार्टमेंट में महिला समिति द्वारा नवरात्रि पर पांच दिवसीय गरबा नाइट्स का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 15 से 19 अक्टूबर तक आयोजन किया गया है। सभी महिलाएँ पारम्परिक परिधान पहनकर दुर्गा माँ की आरती के साथ गरबा नृत्य की शुरुवात की गई। तृतीय दिन विशेष गरबा परिधान पहनकर गरबा नृत्य एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिलाएं एवं बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। महिला समिति द्वारा माँ दुर्गा की आराधना एवं भजन कीर्तन के साथ खिंचड़ी का वितरण करवाया गया। सभी प्रतिभागी एवं महिलाओं को उपहार भेंट किया गया। महिला समिति के सभी महिलाओं के पूर्ण सहयोग से नवरात्रि उत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

ranjan photo
Admin

Spread the word