कोरबा जिले की दो सीट पर कभी भी नहीं जीती भाजपा या अन्य पार्टी

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार कोरबा सीट से भाजपा के लखनलाल देवांगन ने तीन बार के विधायक व वर्तमान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को 25752 वोटों से पराजित कर जीत हासिल की। वहीं पाली-तानाखार सीट से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तुलेश्वर मरकाम ने कांग्रेस की दुलेश्वरी सिदार को 114 मतों से पराजित किया। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ गठन के बाद भाजपा ने 15 साल तक शासन किया, लेकिन कभी भी इन दोनों सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी। 2018 में कांग्रेस ने कोरबा और पाली-तानाखार सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा था, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में दोनों ही सीट का परिणाम विपरीत रहा। कोरबा में जहां भाजपा को जीत मिली, वहीं पाली-तानाखार में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी विजयी हुई।

ranjan photo
Admin

Spread the word