March 5, 2026

जलाराम मंदिर का स्थापना दिवस 17 दिसंबर को

कोरबा। संत श्री जलाराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 13 वर्ष पूर्ण होने पर जलाराम सेवा समिति की ओर से मंदिर का स्थापना महोत्सव (पाटोत्सव) 17 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के सचिव किशोर भाई पटेल ने बताया कि सुबह 9.30 बजे से मंदिर में विराजमान श्री विग्रहों का अभिषेक पूजन किया जाएगा। शाम 5.30 बजे दैनिक पूजा-आरती के बाद सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से भंडारा प्रसाद (भोजन) का वितरण किया जाएगा। सचिव किशोर भाई पटेल ने गुजराती समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार आयोजन में शामिल होने आग्रह किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word