March 3, 2026

तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय लॉटन टेनिस टूर्नामेंट 20 से, आयोजन को लेकर हुई चर्चा

कोरबा। एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक दीपक पंड्या की उपस्थिति में बुधवार को क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक आहूत रखी गई। इसमें आगामी 20 से 22 दिसंबर तक तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट आयोजन के बेहतर संपादन के लिए चर्चा की गई। टूर्नामेंट का आयोजन कोरबा क्षेत्र के लॉन टेनिस ग्राउंड में किया जाएगा। बैठक में संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्यों ने अपने विचार रखे। महाप्रबंधक ने बेहतर आयोजन पर अपनी राय एवं सुझाव रखा। इस अवसर पर श्रमिक संघों से दीपेश मिश्रा, मोहन सिंह प्रधान, अशोक सूर्यवंशी, अनूप सरकार, संदीप राय, राजगोपाल सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक सहित समस्त विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन कार्मिक प्रबंधक केपी सिंह ने किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word