March 3, 2026

विधायक प्रेमचंद को नोडल संकुल शैक्षिक समन्वयक टीम ने दी जीत की बधाई

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन में कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्रमांक 22 से नवनिर्वाचित विधायक प्रेमचंद पटेल से उनके गृह निवास रेलडबरी (उतरदा) पहुंचकर सभी संकुल समन्वयक ने उनके विजय होने पर शुभकामनाएं व बधाई दी। नवनिर्वाचित विधायक प्रेमचंद पटेल ने सभी शैक्षिक संकुल समन्वय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विधायक होने के नाते आम जनता एवं कर्मचारियों के हितों का सदैव ध्यान रखा जाना हमारा मूल कर्तव्य होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शैक्षिक संकुल समन्वयक होरीलाल पाटले, तरुण डिक्सेना, सच्चिदानंद राठौर, दिलीप कुमार सिंगरौल, सतानंद यादव, पूनम अहीर, जयप्रकाश सूर्यवंशी, कमलेश कश्यप, उदय शंकर राजवाड़े, सुरेंद्र साहू, राजेश कौशिक व धनंजय शर्मा उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word