October 6, 2024

तेज रफ्तार कार ने मासूम को लिया चपेट में, मौत

0 आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पुलिस की समझाइश पर हुआ समाप्त
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
ग्राम बोईदा अटल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को अपनी चपेट में लिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस की समझाइश पर चक्काजाम समाप्त किया गया।

घटना हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम बोईदा के अटल चौक स्थित घर के सामने हुई। यहां रहने वाले विनोद पटेल का डेढ़ वर्षीय पुत्र गौरांश कुमार पटेल सड़क पर खेल रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 10 बीएल 5486 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चालन करते हुए गौरांश को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर चोट लगने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद लोगों ने आरोपी कार चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रूका और सीपत थाना पहुंचकर समर्पण कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर हरदीबाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय तत्काल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के समाझइश के बाद चक्काजाम समाप्त किया।

Spread the word