February 26, 2026

जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप 1 जनवरी को आएंगे मुढ़ाली, अथरिया कुर्मी समाज करेगा स्वागत

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ाली में नववर्ष पर 1 जनवरी सोमवार दोपहर 2.30 बजे जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप के प्रथम आगमन पर अथरिया कुर्मी समाज की ओर से भव्य स्वागत समारोह कार्यक्रम रखा गया है। अथरिया कुर्मी समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा समस्त ग्रामवासियों से समाज के अध्यक्ष रामदुलार कश्यप, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप, सचिव मनीराम कश्यप ने आग्रह किया है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

ranjan photo
Admin

Spread the word