February 26, 2026

कोरबा की बेटी प्रीति बनी सिविल जज

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। साक्षात्कार के बाद जारी चयन सूची में कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता, पब्लिक नोटरी राजेन्द्र कुमार पालीवाल की सुपुत्री व संघ की सदस्य प्रीति पालीवाल का भी व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 के पद पर चयन हुआ है। वे कोरबा जिला से एकमात्र चयनित अभ्यर्थी हैं। उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। बता दें कि सिविल जज के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर 2022 में वैकेंसी निकली थी। सिविल जज के लिए परीक्षा जून महीने 2023 में ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए। प्राप्त अंकों के आधार पर इंटरव्यू में कुल पद से तीन गुणा यानी 144 उम्मीदवारों को चिन्हित किया गया था। लेकिन वर्गवार, उपवर्गवार अर्हता अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 152 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। जिसके अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word